उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं?

|| उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं? | UP Matritva Evam Shishu Balika Madad Yojana | UP Maternal and Infant Girl Child Support Scheme? | यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना में आवेदन कैसे करें? | How to apply in UP Matritva and Shishu Balika Madad Yojana? ||

भारत सरकार देश के गरीब परिवार की महिलाओं को लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसका लाभ सीधे महिलाओं को दिया जा रहा है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना है। जिसके अंतर्गत राज्य सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करती है।

लेकिन उत्तर प्रदेश नागरिकों को उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं? और यूपी मातृत्व एवं शिशु योजना में आवेदन कैसे करते है। इसकी जानकारी नही है। जिस कारण से ज्यादातर राज्य की महिलाओं को UP Matritva Evam Shishu Balika Madad Yojana का लाभ नही मिल पाता है।

लेकिन अब सभी महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ मिल सकें। इसलिये आज हम अपने इस आर्टिकल में इस योजना स्व जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे है। तो आइये जानते है-

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना क्या है? | What is UP Maternal and Infant Girl Child Support Scheme?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना की शुरुआत की गई है। जिसका लाभ यूपी राज्य में निवास करने वाली गरीब परिवार की गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं

बैसे ही प्रसव के दौरान गरीब परिवार की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना मुश्किल होता है। इसलिए राज्य सरकार ने UP UP Matritva Shishu Evam Balika Yojana 2023 की शुरुआत की है।

जानकारी के लिए बता दे कि राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रसव से पहले और प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं को उनकी देखभाल करने और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। जिसकी सभी जानकारी नीचे दी गयी है।

योजना का नाम उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं?
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
साल 2023
लाभार्थी यूपी के श्रमिकों की पत्नी तथा स्वयं महिला श्रमिक
उद्देश्य श्रमिक महिला और श्रमिकों की पत्नियों को गर्भावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन
वेबसाइट https://www.upbocw.in/

उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं?

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के लिए यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना 2023 की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को 25000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना के अंतर्गत लड़का होने पर 20 हजार रुपये और लड़की होने पर 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वही अगर जन्म से ही बालिका विकलांग होती है तो इस स्थिति में 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना के लिए पात्रता | Eligibility for UP Maternity and Child Welfare Scheme

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ पात्रताओं का होना जरूरी है। जो कि निम्लिखित हैं –

  • महिला उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना 2023 श्रमिक महिलाओं को 2 बच्चों पर ही दिया जाएगा।
  • यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना का लाभ अस्पताल में प्रसव होने पर ही दिया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 18 बर्ष पूर्ण होनी चाहिए।

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज | Documents required to avail the benefits of UP Maternal and Infant Girl Child Support Scheme

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जो कि निम्लिखित है-

  • आवेदकर्ता महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना में आवेदन कैसे करें? | How to apply in UP Matritva and Shishu Balika Madad Yojana?

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन फॉर्म भरकर विभाग में जमा करना होगा। जिसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है –

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको यहां क्लिक करके यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा। और जरूरी दस्तावेजो को अटैच कर लेना है।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने यहां के ग्राम प्रधान से सत्यापन करा लेना है।
  • अब आपको अपने आवेदन की जांच कर लेनी है और अपने नजदीकी संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद अधिकारियों के द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाएगी।
  • आवेदन फॉर्म सत्यापन में अगर आप इस योजना के पात्र होंगे तो आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।

UP Matritva Evam Shishu Balika Madad Yojana FAQ

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना क्या है?

यह उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है। जिसका लाभ गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा।

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता राशि मिलेगी?

इस योजना के अंतर्गत लड़की होने पर 25 हजार रुपये और लड़का होने पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में लड़की होने पर कितना पैसा मिलता है?

उत्तर प्रदेश में लड़की होने पर 25000 रुपए मिलते है?

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना में आवेदन कैसे करें?

यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना में आवेदन करने की पूरी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गयी है।

निष्कर्ष

तो दोस्तो यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमे हमने आपको उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं? से जुड़ी सभी जानकारी आपके साथ साझा की है। मैं आशा करता हूँ की आपके लिए उत्तर प्रदेश में डिलीवरी होने पर गर्भवती महिला को कितने पैसे मिलते हैं? और यूपी मातृत्व एवं शिशु बालिका मदद योजना से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी।

Leave a Comment