20, Jun 2024
UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 से जुड़े प्रश्न उत्तर

UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: उत्तर प्रदेश राज्य के जो बेरोजगार महिला पुरुष अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए नौकरी पाने का काफी सुनहरा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने 4 हजार से अधिक यूपी पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है।

लेकिन अधिकांश युवाओं को UP Panchayat Sahayak Bharti 2024 के बारे में जानकारी नही मिल पाती है। इसलिए वह नौकरी पाने से वंचित रहे जाते है। इसलिए आज इस लेख में हमने आपके साथ UP Panchayat Bharti 2024: यूपी पंचायत भर्ती 2024 से जुड़े प्रश्न उत्तर को साझा किया है। जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकते है। तो आइए जानते है-

Table of Contents

यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 | UP Panchayat Bharti 2024

पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के 4821 पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इक्षुक लाभार्थी 30 जून तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत कार्यालय या विकास खंड कार्यालय के जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद विभाग के द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट के आधार पर लाभार्थी का चयन किया जाएगा।

UP Panchayat Bharti 2024 Related FAQ

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में कितने पद भरे जायेंगे?

यूपी पंचायत भर्ती के 4821 पदों भर्ती निकाली है। जिसमे इक्षुक पुरुष, महिला दोनो आवेदन कर सकते है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने की प्रारंभिक दिनांक क्या है?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में उम्मीदवार 15 जून 2024 से आवेदन कर सकते है।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 निर्धारित की गई है। मतलब की पात्र लाभार्थी को 30 जून तो आवेदन करना होगा।

यूपी पंचायत भर्ती में आवेदन करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई शुल्क देना नही होगा।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज होने चाहिए?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने के लिए लाभार्थी के पास उसका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और 12वीं पास मार्कशीट होनी चाहिए।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के लाभार्थी आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में चयन कैसे होगा?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती में लाभार्थी का चयन 12वीं मार्कशीट में प्राप्त के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

यूपी पंचायत सहायक सहायक को कितनी सैलरी मिलती है?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती चयनित होने वाले उम्मीदवार को 6000 रुपए की सैलरी प्रतिमाह दी जाती है। सैलरी सीधे बैंक में ट्रांसफर की जाती है।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती किस विभाग के द्वारा निकाली गयी है?

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा निकाली गयी है.

यूपी पंचायत सहायक भर्ती आवेदन फॉर्म कहाँ मिलेगा?

यूपी पंचायत सहायक भर्ती के लिए आप आवेदन आप ग्राम पंचायत कार्यालय या विकासखंड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती फॉर्म कहाँ जमा करे?

यूपी पंचायत भर्ती फॉर्म भरने के बाद आवेदन फॉर्म आपको ग्राम पंचायत कार्यालय या विकासखंड कार्यालय में जमा करना होगा।

यूपी पंचायत सहायक भर्ती आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

आवेदन फार्म में आपको सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत, विकासखंडज़ जिला, आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, पता मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता आदि को भरना होगा।

UP Panchayat Bharti 2024 की वेबसाइट कौन सी है?

UP Panchayat Bharti 2024 की वेबसाइट है –https://panchayatiraj.up.nic.in/

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको UP Panchayat Sahayak Bharti 2024: यूपी पंचायत सहायक भर्ती 2024 से जुड़े प्रश्न उत्तर के बारे में बताया है। आशा करते है कि आपको पंचायत सहायक भर्ती से जुड़े प्रधान6 उत्तर महत्वपूर्ण साबित हुए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Upcoming car launches and reveals in February 2026

February 2026 is shaping up to be an exciting month for the Indian automotive market, with several carmakers planning launches…

CTET Answer Key 2024: सीटेट आंसर की हुई जारी, यहाँ करें चेक

CTET Answer Key 2024: सीबीएसई की तरफ से हर साल सीटेट परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। हर साल की…

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे ₹1,30000, यहाँ सूची में अपना नाम करें चेक

Ladli Behna Awas Yojana List 2024: मध्य प्रदेश राज्य सरकार अपने राज्य में निवास करने वाली गरीब एवं आर्थिक रूप…